जमशेदपुर, अगस्त 27 -- टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौते से जुड़ी विभिन्न विसंगतियों एवं कर्मचारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष से इन समस्याओं को गंभीरता से उठाने की मांग की है। कमेटी मेंबरों ने कहा कि वेज रिवीजन के दौरान कुछ कर्मचारियों के साथ ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं, जिनका सीधा असर उनके वेतन एवं भविष्य के आर्थिक लाभ पर पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रभावित कर्मचारियों के इंक्रीमेंट डेट में हुए बदलाव की समीक्षा की जाए तथा पात्र कर्मचारियों को होने वाले आर्थिक नुकसान का उचित समाधान किया जाए, जनवरी 2025 के बाद ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों को भी एमजीबी से संबंधित कार्य एवं निर्धारित लाभ का उचित अवसर दिया जाए, ताकि नए कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो। सेवानिवृत्ति के समय एनएस कर्मचार...