जमशेदपुर, मई 17 -- टाटा वर्कर्स यूनियन में एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों के बीच लगातार फूट हो रही है। एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों की ओर से यूनियन का अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। विभाकर राय और श्याम सुंदर गोप के बाद शुक्रवार को यूनियन का एक और व्हाट्सएप ग्रुप बन गया। कमेटी मेंबर राजेश कुमार ने नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें अधिक से अधिक कमेटी मेंबरों को शामिल करने के साथ एनएस ग्रेड से पदाधिकारी बने दो कमेटी मेंबरों में से एक सहायक सचिव श्याम बाबू को भी ग्रुप में शामिल किया गया। लेकिन ग्रुप को तब झटका लगा, जब श्याम बाबू ने पोस्ट में दो टूक कहा कि वे किसी का कंधा नहीं बनें। उनकी प्राथमिकता एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का बेहतर वेज रिवीजन समझौता है। वे इसके लिए प्रयास करेंगे। इधर बताया जा रहा है कि यूनियन में आने वाले दिनों में एन...