जमशेदपुर, मार्च 14 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता जनवरी 2025 से लंबित है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी के लगातार शहर से बाहर रहने के कारण प्रबंधन के साथ वार्ता रुकी हुई है। इस पर कोई प्रगति न होने से कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों में काफी आक्रोश फैल रहा है। कमेटी मेंबरों का यह आक्रोश कई मंचों पर खुलकर दिखाई देने लगा है। इधर, अध्यक्ष के समर्थकों का कहना है कि वे पत्नी के इलाज के लिए कोलकाता गए थे। उनकी पत्नी की सर्जरी हुई है, जिसके कारण संस्थापक दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष के रविवार को शहर लौटने की संभावना है। उनके लौटने के बाद वेज रिवीजन को लेकर वार्ता तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.