जमशेदपुर, फरवरी 10 -- झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंच ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मूल निवासियों, रैयतों और विस्थापितों के संवैधानिक व ऐतिहासिक अधिकारों को सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना गलत होगा। मंच के प्रतिनिधि दीपक रंजीत ने प्रशासन पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि इन गंभीर विषयों पर त्वरित संज्ञान नहीं लिया गया, तो आगामी 20 फरवरी को बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने एक महत्वपूर्ण मामले की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कदमा स्थित जगन्नाथ मंदिर की वह भूमि, जहाँ 26 फरवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.