आदित्यपुर, अक्टूबर 6 -- चांडिल, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर 25 घंटे से महाजाम लगा है। महाजाम से चांडिल के जायदा से जरियाडीह तक करीब पांच किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इसमें कई एम्बुलेंस और लंबी दूरी की बसें समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। चांडिल गोलचक्कर के पास टाटा-रांची हाइवे जगह-जगह पर जर्जर और बदहाल हो चुका है। इस कारण लगातार लग रहे जाम से लोग अब ऊब चुके हैं। शनिवार शाम सात बजे से लगा जाम रविवार रात आठ बजे तक लगा हुआ है। जर्जर सड़क और तेज बारिश में जाम में फंसने से विशेषकर दोपहिया सवार को काफी परेशानी हो रही है। जाम में कई वीआईपी गाड़ियां फंसी हैं तो आवश्यक सेवाओं के वाहन भी फंसे हुए हैं। हालत यह है कि चांडिल गोलचक्कर में एक किमी की दूरी तय करने में वाहनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.