नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- शेयर बाजार में बंपर तेजी के बीच गुरुवार, 5 नवंबर को टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) कारोबार के शेयरों में 8% से ज्यादा का उछाल आया। NSE पर शेयर बुधवार के Rs.402 के बंद भाव के मुकाबले गुरुवार को Rs.421 पर खुले और कारोबार के दौरान Rs.439.90 के इंट्राडे हाई यानी 440 रुपये के करीब तक पहुंच गए। शेयरों में तेजी के पीछे घरेलू बाजार में मजबूत खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी को प्रमुख वजह माना जा रहा है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,700 अंक और निफ्टी 480 अंक से ज्यादा चढ़कर 24442 पर पहुंच गया।अक्टूबर में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 27% बढ़ी टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स कारोबार ने अक्टूबर 2026 में बिक्री के मोर्चे पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी की कुल बिक्री सालान...