जमशेदपुर, जून 29 -- टाटा मोटर्स लिमिटेड जमशेदपुर ने टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में टीएमएल स्पर्श नाम का नया हॉस्पिटल इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) लॉन्च किया है। यह डिजिटल और मरीज अनुकूल हेल्थ केयर की दिशा में बड़ा कदम है। इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन शनिवार को टाटा मोटर्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ गिरीश वाघ ने किया। इसे एक इंटिग्रेटेड डिजिटल समाधान के तौर पर डिजाइन किया गया है। टीएमएल स्पर्श हॉस्पिटल के मुख्य काम को आपस में जोड़ता है। इससे कर्मचारियों, उनके परिवार और आमलोगों के लिए हेल्थकेयर तक पहुंचना आसान, तेज और ज्यादा पारदर्शी हो जाएगा। यह सिस्टम कई सेवाओं को एक ही इंटरफेस पर लाता है, जिसमें ये सुविधाएं शामिल हैं। ऑनलाइन मरीज रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट बुकिंग मेडिकल रिकॉर्ड और मेडिकल रिपोर्ट तक पहुंच आसान होगी। यह पहल डिजिटल बदलाव की द...