जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस में एक बार फिर 22 मार्च को सामूहिक साप्ताहिक अवकाश के दिन भी खुली रहेगी और सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। इस संबंध में प्लांट हेड के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है। जारी सर्कुलर में कहा गया है कि वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप चलने और संसाधनों के प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। फैक्ट्री रविवार को भी चालू रहेगी और उस दिन सभी कर्मचारियों को काम करना अनिवार्य होगा। इस दिन काम करने के बदले मिलने वाली वैकल्पिक छुट्टी के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...