जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में यूनियन के वरीय पदाधिकारी बीके शर्मा, अजय भगत, एस.एन. सिंह और मनोज सिंह उपस्थित थे। समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन की ओर से अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने मंच से अपने विचार और अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसएन सिंह ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.