जमशेदपुर, मई 8 -- जमशेदपुर। अप्रैल माह में सेवानिवृत्त टाटा मोटर्स कर्मियों के सम्मान में यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वजनों के संग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किये। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सभी के स्वस्थ रहने तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। महामंत्री आरके सिंह ने कह...