जमशेदपुर, मार्च 6 -- संस्थापक दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एक दिन में रिकॉर्ड 3140 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। हालांकि, कुल 3499 रक्तदाताओं ने नामांकन कराया था। शिविर सुबह 5:10 बजे से शुरू हुआ। पहला रक्तदाता सुबह 5:20 बजे ने रक्तदान किया। शुरुआत में रक्तदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी। पांच काउंटरों पर रक्तदाता पंक्ति में लगकर नामांकन कराते रहे। खास बात यह रही कि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नैप्स ट्रेनिंग में भी रक्तदान के प्रति खासा उत्साह दिखा। दर्जनों ट्रेनी ने संस्थापक दिवस पर पहली बार रक्तदान किया। यूनियन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रक्तदाताओं, पैरा मेडिकल स्टाफ, वीबीडीए की टीम, आगंतुक अतिथियों, प्रबंधन के वरीय पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.