जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में कमेटी मेंबर की रिक्त तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई। इस संबंध में मंगलवार को यूनियन की कमेटी मीटिंग यूनियन परिसर स्थित गोपेश्वर हाल में अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कमेटी मीटिंग में हाल ही हुए वेतन समझौते की समीक्षा की गई तथा रिक्त तीन पदों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी समेत पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। यूनियन में एक कमेटी मेंबर तथा दो पदाधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से उक्त पद रिक्त हुआ है। इस पर चुनाव कराया जाना है। कमेटी मीटिंग में उपचुनाव कराने के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया, जिसका सभी ने समर्थन किया। उसमें चिदानंद खंडई चुनाव पदाधिकारी व सदस्य के रूप में दुर्गेश कुमार, टोटन बनर्जी, धनंजय मिश्रा ...