जमशेदपुर, फरवरी 25 -- संस्थापक दिवस, 3 मार्च को होने वाले महा रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें यूनियन के सभी पदाधिकारी, ब्लड कोऑर्डिनेटर, जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। बैठक का नेतृत्व ब्लड बैंक टीम के संजय चौधरी ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए तैयारियों, व्यवस्थाओं और अधिकतम संख्या में रक्त संग्रह करने के सुझाव दिए। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से अपने विचार साझा किए। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस बार रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए तीन हज़ार यूनिट से अधिक का लक्ष्य रखा गया है, जिसे सभी के सहयोग से हासिल किया जाएगा। संजय चौधरी ने भी कहा कि यूनियन द्वारा आयोजित इस आयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.