जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में स्थायी कर्मचारियों के लिए जारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की प्रगति को लेकर शनिवार को प्रबंधन और यूनियन ने संयुक्त बैठक कर समीक्षा की। दोपहर करीब ढाई बजे जनरल ऑफिस में हुई बैठक में योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि 10 अप्रैल से प्रभावी इस स्कीम के तहत अबतक कुल 37 कर्मचारियों ने इस योजना का लाभ लेने के आवेदन किया है। प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि वीआरएस आवेदनों की कुल संख्या के आधार पर ग्रुप इंसेंटिव का भुगतान किया जाएगा। इसको लेकर तय किए गए मापदंड के अनुसार, 299 से 448 कर्मचारी आवेदन करते हैं तो प्रत्येक को 50 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं, यदि आवेदनों की संख्या 748 के पार जाती है तो प्रत्येक कर्मचारी को 1 लाख 40 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.