जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- टाटा मोटर्स से मार्च में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी जीवन संगिनी के साथ शिरकत की। यूनियन द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बाद में सभी कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सेवानिवृत्ति के बाद भी आपके लिए सदैव तत्पर रहेगी। आप सभी ने अपनी मेहनत, सहयोग और समर्थन से कंपनी और यूनियन को ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की है। ऐसे में यह यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.