जमशेदपुर, अगस्त 18 -- टाटा मोटर्स ने शनिवार को टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में देश के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया। मौके पर जमशेदपुर प्लांट के प्लांट हेड अनुराग छारिया ने कहा कि शहर में बनने वाला हर ट्रक आत्मनिर्भर भारत और देश की आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन, स्किल अपग्रेडेशन, सुरक्षा और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग को भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि आज का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि बेहतर उत्पादकता, उच्च गुणवत्ता और न्यूनतम लागत के साथ काम करना है। ऊर्जा, पानी और संसाधनों की बर्बादी रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों से उन्होंने लगातार नई तकनीक सीखने और खुद को समय के साथ अपडेट रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- देश के प्रति अपने कर्तव्य को रखें या...