नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- हेमंत कुमार पांडेय, नई दिल्ली दिल्ली पुलिस के उत्तर जिला एएटीएस ने वजीराबाद से ठगी में लिप्त फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर संचालक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जॉब पोर्टल ऐप से डेटा लेकर टाटा मोटर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अब तक 500 लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस ने परिसर से 9 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ट एवं दो बैंक पासबुक आदि बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों के लिए गुड न्यूज, अब थाने के पास मिलेगी यह सुविधा डीसीपी निहारिका भट्ट ने रविवार को बताया कि एएटीएस को सूचना मिली थी कि वजीराबाद के संगम विहार स्थित एक फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। एडिशनल डीसीपी पुखराज कमल गुप्ता के निर्देश पर एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम गठित की गई। एसआई हीरालाल, ए...