जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार और वरीय प्रबंधक (ईआर) सुजीत झा समेत यूनियन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज अहमद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र कुमार ने किया। महामंत्री आरके सिंह ने ग्रेड समझौते के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उप महाप्रबंधक राकेश कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.