नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- मुंबई। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त पिछले वित्त वर्ष में 144 पेटेंट आवेदन फाइल करके अपना एक नया रिकार्ड बनाया। यह कंपनी की ओर से किसी एक साल में पेटेंट के लिए प्रस्तुत आवेदनों की सबसे बड़ी संख्या है। कंपनी ने कहा कि ये फाइलिंग कंपनी की रणनीतिक प्राथमिकताओं के पूरी तरह अनुरूप हैं। ये वाहनों की बेहतर सुरक्षा, ज़्यादा विश्वसनीयता, लागत को कम करने और यात्रियों के लिए आराम बढ़ाने के लिए नवाचारों से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- महिंद्रा, टाटा और हुंडई को छोड़, 4.48 लाख विदेशियों ने खरीदीं इस कंपनी की कार; ये MG या टोयोटा नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...