नई दिल्ली, मार्च 13 -- Tata Motors Ltd Share Price: देश की सबसे बड़ी कॉमर्शियल ह्वीकल्स का उत्पादन करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स को 5000 से अधिक बस और बस चेसिस का काम मिला है। कंपनी को यह काम देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिला है। टाटा मोटर्स ने इसकी जानकारी शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज में दी है। बता दें, टाटा मोटर्स को यह ऑर्डर ई-बिडिंग के जरिए मिला है। यह भी पढ़ें- 1286% का रिटर्न, राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज का 98% हिस्सा खरीद रही कंपनीकहां-कहां से मिला टाटा मोटर्स को यह ऑर्डर टाटा मोटर्स को यह भारी भरकम ऑर्डर महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, नॉर्थ वेस्टर्न कर्नाटक ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, तेंलगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, राजस्था...