जमशेदपुर, जुलाई 21 -- टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त मजदूरों के पीएफ भुगतान का मामला एक बार फिर उठाया गया है। एआईटीयूसी (एटक) के अध्यक्ष अंबुज ठाकुर ने बताया कि यूनियन के महासचिव रामजीवन कामत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएफ कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें आज एक मांग पत्र सौंपा।ठाकुर ने कहा कि जनवरी 2026 से अब तक सेवानिवृत्त हुए कई मजदूरों का पीएफ सेटलमेंट सात महीने बाद भी लंबित है, जिससे मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्षों की सेवा के बाद इस उम्मीद से रिटायर हुए थे कि उनका पीएफ समय पर मिलेगा, लेकिन अब तक भुगतान नहीं होने से वे परेशान हैं।उन्होंने बताया कि पीएफ कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि खातों का ट्रांसफर पुणे हो जाने के बाद विभाग इस मामले में तेजी से कार्रवाई करेगा और जल्द से जल्द मजदू...