जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मियों के भविष्य और उनके हक अधिकार को लेकर एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बाई सिक्स कर्मियों के नेता बंटी सिंह ने प्रबंधन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब बातों का समय बीत चुका है और मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जमीन पर उतरना होगा। उन्होंने 14 अप्रैल को 'चक्का जाम' जैसी स्थिति की चेतावनी दी है।बंटी सिंह ने घोषणा की है कि आगामी 14 अप्रैल को टाटा मोटर्स के मुख्य गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रबंधन पर दबाव बनाना है ताकि बाई सिक्स कर्मियों के स्थायीकरण और अन्य लंबित मांगों पर जल्द से जल्द फैसला लिया जा सके।बंटी सिंह ने कहा, मजदूरों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अपने हक के...