जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- टाटा मोटर्स की टीम संस्कार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित 39वें नेशनल कंवेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स सेमिनार में एक्सीलेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया की ओर से ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स फॉर आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर से दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट की टीम संस्कार द्वारा प्रस्तुत थीम आधारित प्रेजेंटेशन को चयन समिति ने उत्कृष्ट माना, जिसके बाद टीम को एक्सीलेंट अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया। अवॉर्ड जीतने वाली टीम में आरके विश्वास, एस. अख्तर, समित दास, धीरज कुमार, पवन कुमार और सीआर दास शामिल थे। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामं...