टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना बढ़ी
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है और पिछले छह माह में उसकी ईवी बुकिंग में तीन गुना वृद्धि हुई। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के सीसीओ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि हालांकि सीमित उत्पादन क्षमता के कारण मजबूत मांग का पूरी तरह लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ईवी क्षेत्र तेजी से बढ़ा है, जिसमें सालाना आधार पर 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसका अर्थ है कि त्योहारी सत्र बेहद सकारात्मक रहने वाला है और इस दौरान उद्योग के लिए सबसे बड़ी तिमाही होने की पूरी संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.