नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अक्टूबर 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल दर्ज की है। कंपनी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट को मिलाकर टोटल 75,426 कारें और एसयूवी सेल कीं। ऐसा पहली बार हुआ है जब टाटा मोटर्स की एक महीने में सेल 75 हजार यूनिट के पार पहुंची है। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने टोटल 61,295 व्हीकल सेल किए थे। इस तरह ईयर-ऑन-ईयर सेल में 23.05% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के मुताबिक, अक्टूबर में उसे अब तक की सबसे ज्यादा बुकिंग भी मिली है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों की मांग सप्लाई से ज्यादा बनी हुई है।घरेलू बाजार में 20.87% की बढ़ोतरी अक्टूबर 2026 में टाटा मोटर्स ने घरेलू बाजार में 73,894 पैसेंजर व्हीकल बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 61,134 यूनिट था। इस तरह घरेलू बिक्री में सालाना आधा...