टाटा मोटर्स का मुनाफा 244% बढ़कर 1300 करोड़ रुपये
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स का समेकित शुद्ध लाभ चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 244 प्रतिशत बढ़कर 1300 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 36 प्रतिशत बढ़कर 25,300 करोड़ रुपये रहा। वहीं, एबिटडा 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2800 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी ने शुक्रवार को बोर्ड बैठक के बाद दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए।कंपनी के एकल वित्तीय नतीजे भी बेहतर रहे। दूसरी तिमाही में एकल राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर 23,900 करोड़ रुपये और कर पूर्व लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 2700 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी ने 2100 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ गिरिश वाघ ने कहा कि मजबूत मांग और बेहतर क्रियान्वयन से कंपनी ने वृद्धि की रफ्तार बनाए रखी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.