जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा निवासी राजेश कुमार तिवारी के खाते से अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में राजेश ने साइबर थाना में शिकायत की है। राजेश टाटा मोटर्स में काम करते है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को उनके एसबीआई बैंक के खाते से 80 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। जब उन्होंने बैंक में शिकायत की तो पता चला कि खाते से यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए है। हालांकि राजेश के अनुसार उन्होंने इस तरह की कोई भी पेमेंट नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...