टाटा मोटर्स कर्मचारी ने 125वीं बार किया रक्तदान
जमशेदपुर, जुलाई 7 -- जमशेदपुर। बिरसानगर निवासी टाटा मोटर्स के कर्मचारी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को 125वीं बार रक्तदान कर नया रिकॉर्ड बनाया। रक्तदान के बाद टाटा मोटर्स के कर्मचारियों और रक्तदान टीम के सदस्यों ने सुनील कुमार सिंह को बधाई दी। मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रभारी संजय चौधरी भी मौजूद रहे। जुगसलाई सद्भावना समिति के संतोष सिन्हा और अनूप मिश्रा ने सुनील कुमार सिंह की सराहना करते हुए कहा कि यह सच्ची मानव सेवा है। सुनील सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि सात तरह की स्वास्थ्य जांच भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त देकर तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटा मोटर्स कर्मचारियों ने 125वीं वार किया रक्तदान यह भी पढ़ें- Palamu News: रेडक्रॉस ने जिला स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.