जमशेदपुर, मार्च 26 -- टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते में आवास भत्ता (एचआरए) को फ्रीज कर दिया गया है। अब कर्मचारियों को प्रतिमाह केवल 797 रुपये ही आवास भत्ता मिलेगा। पहले उन्हें बेसिक वेतन का 10 प्रतिशत एचआरए के रूप में मिलता था। 19 मार्च को हुए चार वर्षीय वेज रिवीजन समझौते के अनुसार, कुल 19,750 रुपये की वेतन वृद्धि होगी। इसमें पहले वर्ष 10,862 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस राशि में बेसिक में 7,970 रुपये, एलटीए में 662 रुपये, एचआरए में 797 रुपये, पीएफ में 966 रुपये, ग्रेच्युटी में 387 रुपये और वार्षिक इंक्रीमेंट के रूप में 80 रुपये शामिल हैं।कर्मचारियों को सबसे बड़ा झटका एचआरए में लगा है। अब बेसिक में होने वाली किसी भी भविष्य की वृद्धि पर एचआरए नहीं बढ़ेगा। साथ ही मात्र 80 रुपये प्रतिवर्ष इंक्रीमेंट पर भी कर्मचारियों में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.