नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह एक अप्रैल से अपने वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने बताया कि जिंस की बढ़ती कीमतों और अन्य लागत व्यय के प्रभाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और संस्करणों के आधार पर भिन्न-भिन्न होगी। 180 अरब डॉलर के टाटा समूह का हिस्सा, टाटा मोटर्स भारत में यूटिलिटी वाहनों, पिक-अप, ट्रक और बस की सबसे बड़ी विनिर्माता कंपनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.