जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 10 निवासी टाटा मोटर्सकर्मी अनिल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनिल को 27 मार्च को तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, अनिल अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। 27 मार्च को पड़ोसियों ने तबीयत खराब होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि डॉक्टर ने अपनी जांच रिपोर्ट में जहर खाने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...