रामगढ़, मार्च 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिले के कुज्जू क्षेत्र स्थित कोरिया घाटी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में टाटा मैजिक पिकअप वैन के चालक जयकांत कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक पिकअप वैन और एक मिल्क वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चालक जयकांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शनिवार को दामोदर नदी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान चंद्रवंशी समाज के लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त किया। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य और परिजन मौजूद रहे। वहीं चंद्रवंशी समाज के अध्यक्ष छोटू वर्मा सहित समाज के कई लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित क...