लखनऊ, मार्च 25 -- सर फोटो है लखनऊ, संवाददाता।डालीगंज पुल पर बुधवार भोर चलते टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलते देखकर चालक वाहन रोक कर उतर गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।एफएसओ पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार भोर करीब 3:55 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि डालीगंज पुल के पास एक टाटा मैजिक वाहन में आग लग गई। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन से एक वॉटर टेंडर और हजरतगंज फायर स्टेशन से एक अन्य वॉटर टेंडर मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने दोनों गाड़ियों से पंपिंग कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वाहन चालक बाजारखाला मोतीझील कॉलोनी निवासी महफूज अहमद ने बताया कि इंजन में अचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.