शामली, फरवरी 27 -- अनियंत्रित टाटा मैजिक द्वारा टक्कर मार दिए जाने से दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार की प्रात: करीब 11 बजे नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी दस वर्षीय असद तितरवाड़ा चुंगी पर पैदल जा रहा था। तभी तेज गति के अनियंत्रित टाटा मैजिक ने बालक को टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक टाटा मैजिक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बालक के पैर और सिर में गंभीर चोटें बताई गई। इसी के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...