अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़। अलीगढ़ के गांव बलरामपुर (पिसावा) निवासी मनोज कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ने देश की प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया मनोज कुमार वर्तमान में गोवा एयरपोर्ट पर एयर इंडिया में कार्यरत हैं। कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने टाटा मुंबई मैराथन जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में उपलब्धि हासिल की है। मनोज इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। वह हैदराबाद मैराथन, आगरा मैराथन, द्वारका मैराथन, रमानी मैराथन (गोवा) में विजेता रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त कई प्रमुख मैराथनों में भी सफलता प्राप्त कर चुके हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के चेयरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.