धनबाद, मार्च 25 -- टाटा भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर व नया श्यामबाजार में आयोजित चैती दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बुधवार को नवपत्रिका का आगमन हुआ। मंदिर से श्रद्धालुओं के द्वारा ढाक ढोल व गाजे बाजे के साथ कतरी नदी व सेंद्रा जोरिया पहुंचे। जहां पंडित सुकुमार बनर्जी उर्फ बाच्चु ठाकुर ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराया। नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच केला गाछ को माता का रूप मान पूजन की गई। तत्पश्चात माता को पालकी में सजाकर सभी झुमते नाचते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचे। यहां पूरे नियम पूर्वक नवपत्रिका को स्थापित की गई। पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महासप्तमी पर मां कालरात्रि के रूप का पूजन किया गया। इधर महोत्सव को लेकर टाटा भेलाटांड़ व श्यामबाजार में भव्य साज सज्जा की गई। माता के आकर्षक प्रतिमा के साथ विद्युत साज सज्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.