धनबाद, मार्च 20 -- सिजुआ के नया श्यामबाजार व टाटा भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर में आयोजित चैती दुर्गापूजा महोत्सव के प्रथम दिन पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। मुख्य पुजारी सुकूमार बनर्जी उर्फ बच्चु ठाकुर ने पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां शैलपुत्री रूप की पूजा अर्चना की। भेलाटांड़ दुर्गापूजा महोत्सव का आयोजन कर रहे एकता क्लब के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात आकर्षक संध्या आरती होगी। दूसरी ओर नया श्यामबाजार में भव्य पंडाल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। धनबाद के मूर्तिकार द्वारा प्रतिमा बनाने व साज सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां पर प्रत्येक वर्ष राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.