धनबाद, अप्रैल 22 -- टाटा भेलाटांड़ बस्ती स्थित हरि मंदिर के प्रांगण में आयोजित राधा कृष्ण प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान जयकारों के साथ प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। तत्पश्चात इसे नियमपूर्वक मंदिर में स्थापित की गई। पंडित षष्टी पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व पूरे विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया। दिन भर पूजा अर्चना के बाद संध्या आरती की गई। अंत में सामूहिक हवन हुआ। समापन बेला में महाभंडारा का आयोजन हुआ। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी अनुष्ठान में उपस्थित होकर आयोजन समिति के सदस्यों को विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने कई मूलभुत समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। जिस पर उन्होने प्राथमिकता के आधार पर निदान करने की बात कही। मौके पर पूर्व पार्...