धनबाद, मार्च 27 -- सिजुआ। टाटा भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर में एकता क्लब द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा व नवरात्री महोत्सव में गुरुवार की रात डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के 11 ग्रुप के स्थानीय बच्चियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने धार्मिक गीतो पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुती देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता दुर्गा व माता काली स्तुती पर एकांकी नृत्य प्रस्तुत कर लोगो का जमकर मनोरंजन किया। पूरा इलाका माता के जयकारे से गुंज उठा। प्रतियोगिता में शिव तांडव ग्रुप प्रथम, इशिका चंडी ग्रुप द्वितीय व श्यामा ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विजेता प्रतिभागियों को धनबाद के डिप्टी मेयर अरूण चौहान, समाजसेवी राजू सिंह व रामलाल महतो ने पुरस्कृत किया। इसके अलावे कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दी ...