धनबाद, मई 21 -- टाटा स्टील कंपनी के झरिया डिवीजन के भेलाटांड़ कोलियरी के ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के दूसरे दिन भी मजदूरों ने सुबह भेलाटांड़ मैदान से कोलियरी के मुख्य द्वार तक जुलूस की शक्ल में जाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुन: भेलाटांड़ ग्राउंड में वापस लौट गये। इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर जोगता व जिला पुलिस बल व कंपनी के निजी सुरक्षा विभाग के लोग मौजूद थे। हड़ताल का असर आम लोगो पर भी पड़ा है। कोलियरी से होने वाली पिट वाटर (खदान का पानी) की आपूर्ति इलाके में बाधित है। इससे भेलाटांड़ सहित आसपास‌ के 20 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। मामले में टाटा स्टील झरिया डिवीजन के पीआरओ एस सांथिया ने कहा है कि कंपनी अनुबंध कर्मियों से जुड़े सभी नियमों एवं प्रावधानों का पूरी तरह पालन कर रही है। कंपन...