बरेली, अप्रैल 8 -- बरेली। टाटा बिल्डिंग इन इंडिया द्वारा विद्यालय स्तर पर आत्मनिर्भर भारत विषय को लेकर प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिनों किया गया था। प्रतियोगिता में अर्शी को प्रथम, सोनाली को द्वितीय तथा आलिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय में प्रमाण पत्र संस्था द्वारा प्राप्त होने पर आज इन तीनों बच्चों को विद्यालय की ओर से भी प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर कक्षा अध्यापक दीपा गुप्ता, रेनू गंगवार, रमेश सागर, मीनू रस्तोगी आदि ने प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया की विद्यालय में प्रत्येक माह सुलेख, निबंध, सामान्य ज्ञान, भाषण चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताएं अनवरत चलती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.