जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर। टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू 5 से 26 फरवरी के बीच दिन बदलकर कई बार अपडाउन में रद्द होगी। लाइन मरम्मत समेत अन्य परिचालन कार्यों को लेकर चक्रधरपुर मंडल से लाइन ब्लॉक किया जाएगा। इससे ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है ताकि सुधार का काम प्रभावित नहीं हो। बताया जाता है कि टाटा-बादामपहाड़ मार्ग की दो जोड़ी मेमू ट्रेनों को रेलवे द्वारा रद्द करने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी 7 फरवरी तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.