जमशेदपुर, जून 18 -- टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच लगाने का मुद्दा बुधवार को दक्षिण पूर्व जोन रेलवे सलाहकार समिति की कोलकाता बैठक में उठेगा। वहीं, चक्रधरपुर मंडल में एक्सप्रेस व अन्य लोकल ट्रेनों को समय से चलाने पर रेल जीएम से चर्चा होगी। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पुरुलिया सांसद ज्योतिमय सिंह महतो, विष्णुपुर सांसद सुमित्रा खान, ओडिशा सांसद प्रतापचंद्र सारंगी, झाड़ग्राम सांसद कालीपद, पश्चिम बंगाल कोंटाई के सांसद शुभेंदु अधिकारी (वर्तमान में मुख्यमंत्री), झारखंड से राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद, दीपक प्रकाश व बिहार के राज्यसभा सदस्य खीरू महतो समेत 27 सदस्य रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, रेलवे जोन की बैठक में जमशेदपुर के सांसद द्वारा टाटा-मुंबई अंत्योदय ट्रेन को फिर से स्लीपर व एसी कोच ...