टाटा-बक्सर ट्रेन में बढ़ेगा एक जनरल कोच
जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। बिहार मार्ग में यात्रियों की भीड़ के कारण टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में एक स्थायी जनरल कोच लगाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। इससे ट्रेन में कोच की संख्या 20 से बढ़कर 21 हो जाएगी और ज्यादा यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी। भीड़ के मद्देनजर कई बार ट्रेन में अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाता है। इससे टाटानगर से 5 जून और बक्सर से 6 जून को खुलने वाली ट्रेनों में प्रभावी होगा। इधर, टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में 2 अगस्त से एलएचबी कोच लगेगा। यात्री सुविधा में रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। यह भी पढ़ें- टाटानगर हटिया ट्रेन का तीन दिन बदलेगा मार्ग शालीमार से ओखा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच 4 अगस्त से लगना शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.