आरा, जुलाई 12 -- आरा, निसं। आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18183/84 बक्सर-आरा- टाटानगर एक्सप्रेस में एक जनरल कोच को हटाकर स्थायी तौर पर एक स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 18183/18184 बक्सर-आरा-टाटानगर एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ट्रेन में स्थायी तौर पर एक स्लीपर कोच लगायी जाएगी। यह व्यवस्था 17 जुलाई से टाटानगर से खुलने वाली 18183 और 18 जुलाई से बक्सर से चलने वाली 18184 ट्रेन पर लागू होगी। रेलवे के अनुसार स्लीपर कोच जोड़ने के लिए ट्रेन की एक अनारक्षित (जनरल) कोच को हटाया जाएगा। इसके बाद ट्रेन में जनरल कोचों की संख्या नौ से घटकर आठ रह जाएगी, जबकि स्लीपर कोच की संख्या एक हो जाएगी। वहीं इसमें कुल 21 ए...