टाटा पिगमेंट्स कर्मचारियों का वेतन 15 हजार तक बढ़ा
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- टाटा पिगमेंट्स कर्मचारियों का वेतन संशोधन समझौता सोमवार को संपन्न हो गया। इस समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में लगभग 8,600 से 15,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी प्रांगण स्थित इंद्रधनुष भवन में वेतन संशोधन समझौता संपन्न हुआ। यह समझौता 7 वर्षों के लिए किया गया है, जो 1 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेगा। इस बार का वेतन समझौता नए और पुराने ग्रेड के लिए एक साथ किया गया है। कर्मचारियों को अप्रैल 2024 से लेकर अगस्त 2026 तक का एरियर उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। इस वेज रिवीजन का लाभ कंपनी के 95 स्थायी कर्मचारियों को मिलेगा। इस समझौते में 500 रुपए एनपीएस कैश अलावेंस की सुविधा दी गई है। उसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (पीएलआर) स्कीम लागू किया गया है। इससे कर्मचारियों को अधिकतम 550 रुपये का लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.