टाटा पावर व आईआईटी बॉम्बे के एमआरए पर हुआ करार
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- टाटा पावर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) से एक मास्टर रिसर्च एग्रीमेंट (एमआरए) पर हस्ताक्षर किया है। यह करार अगली पीढ़ी की ऊर्जा प्रौद्योगिकी और उन्नत स्वच्छ ऊर्जा समाधान में प्रयोगशाला स्तर के नवाचारों के विस्तार और व्यावसायीकरण में तेजी लाने के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत का प्रतीक है। यह समझौता आईआईटी बॉम्बे परिसर में टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीर सिन्हा और आईआईटी बॉम्बे के डीन (अनुसंधान एवं विकास) प्रोफेसर श्रीकृष्ण वी कुलकर्णी द्वारा आईआईटी बॉम्बे के निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.