टाटा पावर ने भूटान के साथ बढ़ाया स्वच्छ ऊर्जा सहयोग
जमशेदपुर, मई 10 -- टाटा पावर ने शुक्रवार को भूटान में स्वच्छ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने के लिए ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीजीपीसी) के साथ अपने समझौता ज्ञापन (एमओयू) में संशोधन पर हस्ताक्षर किए। 19 नवंबर 2024 के मूल एमओयू के तहत दोनों पक्ष भूटान में कम से कम 4,500 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं के विकास पर सहयोग कर रहे थे। संशोधन के बाद 404 मेगावाट की न्येरा अमारी प्रथम और द्वितीय एकीकृत जलविद्युत परियोजना को सूची में शामिल किया गया है। अब साझेदारी के तहत कुल पहचानी गई जलविद्युत क्षमता 4,500 मेगावाट से बढ़कर 5,033 मेगावाट हो गई है। यह विकास भूटान की ऊर्जा नीति के अनुरूप है, जिसमें 2040 तक कुल उत्पादन क्षमता को 25,000 मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.