जमशेदपुर, फरवरी 26 -- ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक ने टाटा पावर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों संस्थान ग्रिड आधुनिकीकरण, फास्ट चार्जिंग, पावर स्टोरेज, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन, डिजिटल ऊर्जा प्रणाली, ऑप्टिमाइजेशन और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध और नवाचार करेंगे। उद्योग से जुड़े एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम, कौशल विकास पहल, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान, तकनीकी कार्यशालाएं और संयुक्त केस स्टडी भी विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य दीर्घकालिक शोध क्षमता, प्रतिभा विकास और वैश्विक अकादमिक सहयोग को मजबूत करना है। यह समझौता यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक के वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप (डब्ल्यूएमजी) और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की दशकों पुरानी विशेषज्ञता पर आधारित है। यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक के वाइस-चा...