टाटा पावर का तिमाही मुनाफा रिकॉर्ड 1652 करोड़ रुपये, 33% की वृद्धि
जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अबतक का सर्वाधिक 1652 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी का राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 19,886 करोड़ रुपये और ईबीआईटीडीए पांच प्रतिशत बढ़कर 4245 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भी उसका प्रदर्शन रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 3053 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, राजस्व 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 38,784 करोड़ रुपये और ईबीआईटीडीए सात प्रतिशत बढ़कर 8,494 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पहली छमाही में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश किया है। इसमें लगभग छह हजार करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगाए गए। इस दौरान 765 मेगावाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.